SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, वांछित/वारंटी/शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में , गुरुवार को पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा गस्त/चैकिंग के दौरान 01 शातिर अभियुक्त अब्दुल अजीम पुत्र इरशाद निवासी एकता कालोनी उस्मानिया मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर को अम्बाला रोड से मानकमऊ वाले रास्ते पर बने खण्डहरो के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त शेन्की उपरोक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 328/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।







