राजस्व निरीक्षक ने पुलिस को दी तहरीर, सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप
PRAYAGRAJ NEWS: तहसील कोरांव में कार्यरत राजस्व निरीक्षक को अधिवक्ता पर जूते से मारने का आरोप लगाते हुए राजस्व निरीक्षक के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। तहसील कोरांव में कार्यरत राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह पुत्र जगजीवन सिंह निवासी पहाड़ी कला तहसील बारा के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मैं शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब तहसील कोरांव में राजस्व लिपिक के पास डाक ले रहा था। तभी पूरा दत्तू गांव के रहने वाले अधिवक्ता उमेश द्विवेदी पुत्र राधा कृष्ण द्विवेदी राजस्व लिपिक कक्ष में पहुंचे और मुझसे एक मग पूर्व पूरा दत्तू गांव में किए गए धारा 24 के सीमांकन मामले में बातचीत करने लगे और कहा कि वादी को 10 कड़ी जमीन मेरे जमीन में क्यों दे दी है। वे जबरन रिपोर्ट बदलवाने की बात करने लगे। जिस पर मैंने उन्हें कहा कि आप नियमानुसार धारा 24 के सीमांकन में आपत्ति लगाकर उसको सही करा ले लेकिन जैसे ही मैं राजस्व लिपिक कक्ष के बाहर आया मुझे घसीटते हुए धक्का देकर गिरा दिए और जूते से मरने लगे। हालांकि अन्य राजस्व निरीक्षक लेखपालों तथा तथा अन्य अधिवक्ताओं ने बीच बचाव किया। इसके बाद आक्रोशित राजस्व निरीक्षक व तहसील कोराव में कार्यरत लेखपाल एक साथ शाम 5 बजे कोरांव थाने आकर मारपीट करने वाले अधिवक्ता के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले को लेकर थाना प्रभारी कोरांव सत्येंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है जो भी बात सही पाई जाएगी उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।







