JHANSI NEWS: भगवान महावीर महातीर्थ में दिगम्बराचार्य विशुद्धसागरजी महामुनिराज के मंगल सान्निध्य में आयोजित श्रीमज़्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत तप कल्याणक श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। युवराज आदिकुमार की भव्य बारात, वैराग्य, दीक्षा एवं केशलोंच के मनोहारी दृश्यों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आचार्य श्री ने धर्मसभा में कहा कि आत्मविश्वास, धैर्य और समर्पण से ही जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त होती हैं तथा आत्मशांति के लिए शास्त्र और साधना आवश्यक हैं। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महोत्सव समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि 16 मई को ज्ञान कल्याणक मनाया जाएगा, जिसमें केवलज्ञान प्राप्ति एवं समवसरण की भव्य प्रस्तुति होगी।







