Home उत्तर प्रदेश डीएम ने ली मासिक समीक्षा बैठक, मातहतों को दिया सख्त निर्देश

डीएम ने ली मासिक समीक्षा बैठक, मातहतों को दिया सख्त निर्देश

विद्युत घरों में पीएम सूर्य घर से संबंधित हेल्प डेस्क लगाया जाय: डीएम

FATEHPUR NEWS: विकास कार्यों/ निर्माण कार्यों/सीएम डैस बोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग एवं चरणबद्ध तरीके से ससमय पूरा कराए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक जन कल्याणकारी योजनाओं के जो आवेदन प्राप्त होते है शासन द्वारा निर्धारित समय के अंतर्गत निस्तारण कराया जाए ताकि पात्रों को ससमय लाभ मिल सके।
अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर निर्माणाधीन हर जल योजना के कार्य में तेजी लाए, जिससे कि जनपद की रैंकिंग सही रहे। उन्होंने कहा कि जिन विभागो की परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहे हैं, का विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था समय–समय पर निरीक्षण करते रहें एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाएं अपने निर्माण कार्य की भैतिक/वित्तीय के प्रगति की अद्यतन स्थिति सम्बंधित पोर्टल पर समय से अपडेट कराये। सीएम–डैश बोर्ड की जो रिपोर्ट फीड किया जाना है ससमय फीड कराया जाय, साथ ही यदि त्रुटि हो गई है तो संबंधित अधिकारी अपने मुख्यालय से समन्वय बनाते हुए सही कराए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि तहसीलवार कार्ययोजना बनाकर परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से जो हाईटेंशन लाइन गई है, कि जल्द से जल्द शिफ्टिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करें। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत जो आवेदन हुए है, में सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए सोलर का इंस्टॉलेशन कराया जाए, साथ ही नगर निकायों में कैम्प कराए जाएं एवं विद्युत घरों में पीएम सूर्य घर से संबंधित हेल्प डेस्क लगाया जाए और आने वाले उपभोक्ताओं को योजना के बारे में जागरूक किया जाए इसका रजिस्टर भी मेनटेन किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वीकृत ग्राम पंचायतों में स्वीकृत बजट के सापेक्ष कार्य पूर्ण कराया जाय, जिन ग्राम पंचायतों में बजट के सापेक्ष कार्यों की प्रगति धीमी है, में प्रगति लेट हुए हैं को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराए जाएं और उनपर सतत निगरानी बनाए रखें, शिथिलता/लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण सहित कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।