Home उत्तर प्रदेश डिग्रीधारी फाइन आर्ट्स प्रतियोगी छात्रों ने नई नियमावली के समर्थन में अपर...

डिग्रीधारी फाइन आर्ट्स प्रतियोगी छात्रों ने नई नियमावली के समर्थन में अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज व माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग को दिया ज्ञापन

PRAYAGRAJ NEWS: अशासकीय सहयता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नई नियमावली के आधार पर कला विषय में स्नातक डिग्री धारी अभ्यर्थियों को  एनसीटीई के मानक अनुरूप सरकार ने शासनादेश जारी किया था जिसके समर्थन में आज 9 जुलाई को अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक ) व माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज को फाइन आर्ट्स के डिग्री धारी प्रतियोगी छात्रों ने हाथों-हाथ  ज्ञापन दिया। अपर शिक्षा  निदेशक एडीए  महोदय ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आयोग व सरकार प्रतिबद्ध है, इसलिए एनसीटीई के मानकों के अनुरूप ही आगामी विज्ञापन नई नियमावली के अनुरूप ही योग्य शिक्षकों को मौका मिलेगा जिसके लिए आयोग व सरकार प्रतिबद्ध है ज्ञापन देने पहुंचे फाइन आर्ट्स के छात्रों में ओमप्रकाश यादव, नीरज कुमार कुशवाहा, अवनीश कुमार, अनुज कुमार, दीपक कुमार, साधना पटेल, राम प्रताप, प्रीति देवी, उमानाथ यादव,भोला नाथ सरोज सूर्य प्रकाश रविंदर विश्वकर्मा, सचिन, आदि शामिल हुए।