Home उत्तर प्रदेश समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में डॉ. सुग्रीव सिंह ने छात्रों को सफलता का...

समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में डॉ. सुग्रीव सिंह ने छात्रों को सफलता का मंत्र दिया

PRAYAGRAJ NEWS: कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में खेल उत्थान परिषद के सहयोग से आयोजित एक माह के समर इंटर्नशिप/ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत मॉडल करियर सेंटर, प्रयागराज के लाइब्रेरियन-कम-काउंसलर एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. सुग्रीव सिंह ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और करियर निर्माण पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी अपने जीवन के पाँच वर्ष अनुशासन, समर्पण और कौशल विकास में लगाएं तो यही उनके आने वाले पचास वर्षों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन सकते हैं। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी संवाद कौशल विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. गीतांजलि मौर्य के मार्गदर्शन तथा समन्वयक प्रो. पवन कुमार पचैरी एवं सह-समन्वयक डॉ. आदेश कुमार वर्मा के निर्देशन में हुआ। अंत में डॉ. आदेश कुमार वर्मा ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया।