Home उत्तर प्रदेश डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत महिला की...

डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत महिला की मौत परिजनों ने काटा  हंगामा, करमा चैकी इंचार्ज सस्पेंड

करमा चैकी इचार्ज ने मृतक के परिजनों से अभद्रता के आरोप भीड़ ने दौड़ाया, कार्रवाई
PRAYAGRAJ NEWS: घूरपुर के करमा पुलिस चैकी के पास एक डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा रही थी, जबकि बेटा घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। यह घटना सोमवार दोपहर को हुई। बारा थाना क्षेत्र के छिड़ी गांव निवासी रेखा देवी उर्फ लीची देवी (50 वर्ष) अपने बेटे आकाश के साथ नैनी मसिका से अपने घर लौट रही थीं।करमा पुलिस चैकी के पास एसके धर्मकांटा के पास करछना की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा आकाश घायल हो गया। होश में आने पर आकाश ने परिजनों को सूचना दी,जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। उन्होंने शव को उठाने से इनकार कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान करमा चैकी इंचार्ज राजेश कुमार राय भी वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने परिजनों के साथ अभद्रता की और चक्काजाम हटाने के लिए उन पर हाथ भी उठाया। इससे भीड़ और भड़क गई और चैकी इंचार्ज को दौड़ा लिया. जिसके बाद वे अपनीबाइक से तेजी से भाग निकले। मामले की सूचना पर डिप्टी एसपी विजय आनंद, कौंधियारा,बारा और करछना के एसीपी मय फोर्स मौके पर पहुंचे।उन्होंने परिजनों कोसमझा-बुझाकर शांत किया और दो घंटे से अधिक समय से लगे चक्काजाम को हटवाया। इसके बादशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि परिजनोंसे अभद्रता के मामले में करमा चैकी इंचार्ज राजेश कुमार राय को निलंबित कर दिया गया है।