KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के अंदर रखे नकदी व जेवर सहित अन्य सामान पार कर दिया, गृह स्वामी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव निवासी लवकुश कुमार पुत्र सुंदर लाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बीती शाम परिवार के साथ घर में सो रहा था, गृह स्वामी का आरोप है कि बीती रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और कमरे में रखा 22 हजार नकदी व एक चैन पट्टी , एक मंगलसूत्र , मोबाइल , गाड़ी की चाभी एवं बैग में रखे कपड़े सहित अन्य सामान पार कर दिया , पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।







