Home उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर से कुचलकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप

ट्रैक्टर से कुचलकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, गांव में मचा हड़कंप

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम भेजा
FATEHPUR NEWS: कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर गांव निवासी सरजुन राजपूत (लगभग 40 वर्ष), पुत्र मिश्रीलाल, शुक्रवार की रात ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लदवाकर अपने घर जा रहे थे। बताया जाता है कि वह गांव के अंदर खरंजे मार्ग पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास मोड़ पर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार सुबह तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रेनू देवी और पुत्र पुष्पेंद्र, आशीष, आदित्य व अंकुर का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।