PRAYAGRAJ NEWS: मेजा तहसील के ग्राम पंचायत कौहट में लालतारा से पाल पट्टी को जोड़ने वाली सड़क पर नहर में 12 वर्षों से पुलिया टूटी पड़ी हुई है। जिस पर बड़े वाहनों को पास लेते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। डर लगा रहता है कि कहीं टूटी पुलिया पास करते समय बड़े वाहन नहर में न पलट जाय।जबकि इस संबंध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया। फिर भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया जिससे अभी तक आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण के संबंध में विभाग पूरी तरह से अनभिज्ञ बना हुआ है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराते हुए टूटी हुई पुलिया का निर्माण कार्य करने की मांग की है।
फोटो





