संग्रामगढ़ पुलिस ने मुकदमे से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
SANGRAMGARH NEWS: थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में संग्रामगढ़ पुलिस ने वांछित वारंटी अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सचिन पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना संग्रामगढ़ में धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था और वह वांछित चल रहा था। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन पटेल पुत्र धरमू पटेल, निवासी ग्राम रूखुवर, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़, क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे बंधवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर तथा हमराह पुलिसकर्मियों ने की। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।







