Home उत्तर प्रदेश झपटमारी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

झपटमारी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी,झपटमार गैंग का भंडाफोड़
JHANSI NEWS: थाना प्रेमनगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा मशीन बीएचईएल अंबेडकर नगर हरिजन कॉलोनी निवासी आदर्श साहू पुत्र मनोज कुमार साहू ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 21 मई 2026 की रात करीब 10 बजे वह सीपरी बाजार से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राजगढ़ पीएसी गेट नंबर-3 के सामने बने प्रतीक्षालय के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात युवक आए और उसका वीवी वाई-15 मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 210/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पवन जायसवाल चौकी प्रभारी बिजौली द्वारा की जा रही थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय ने तत्काल दो पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डगरिया तिराहे से ग्रोथ सेंटर फेस-2 जाने वाली रोड पर घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रदीप उर्फ पिस्सू पुत्र मेवालाल निवासी वीरुनगर राजगढ़ थाना प्रेमनगर उम्र करीब 22 वर्ष तथा सिमोन मसीह पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र मसीह निवासी वीरुनगर राजगढ़ थाना प्रेमनगर उम्र करीब 24 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल वीवी वाई-15 तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कूटी संख्या UP93BW8511 बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय, थाना प्रेमनगर
उपनिरीक्षक पवन जायसवाल, चौकी प्रभारी बिजौली
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
कांस्टेबल प्रवीण कुमार
कांस्टेबल अरुण कुमार।