जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी गेट, चौक और आईटीआई रोड पर हुए आयोजन
हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद वितरित किया गया प्रसाद
FATEHPUR NEWS: ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरे भक्तिभाव के साथ प्रसाद वितरण किया गया। जिला पंचायत परिसर में आयोजित भंडारे की शुरुआत भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर आरती के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ज्ञान धन सिंह, डीबी सिंह (अपर प्रमुख अधिकारी), ज्योत्स्ना (अवर अभियंता), आनंद नारायण, जेई सुदेश कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी नीरज कुमार, कार्य अधिकारी ठाकुर प्रसाद, बाबू प्रेम कुमार, रामू, चंद्रपाल, शुभम सिंह, केशव मिश्रा, विकास, बृजेंद्र सिंह राघव, अकाउंटेंट मनोज कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी गेट पर भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भी हनुमान जी की फोटो पर माल्यार्पण कर आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी, राहुल श्रीवास्तव, बलराम सिंह, रामगोपाल शुक्ला, अभिषेक ऋषि शुक्ला, मनोज सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, विजय कुमार, पवन सहित कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। चौक स्थित हजारीलाल फाटक के अंदर भी व्यापारियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। यहां छोले-चावल एवं शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में किशन सोनी, भोलू सोनी, मिंटू सोनी, राकेश सोनी, शुभ मौर्य, सुशील, मयंक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा आईटीआई रोड स्थित रेमंड शोरूम की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण किया गया। इस दौरान आशीष, अतुल, पप्पू, विष्णु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शहर में जगह-जगह आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा।







