FATEHPUR NEWS: ज्येष्ठ मास के आठवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों एवं चौराहों पर श्रद्धालुओं द्वारा विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आईटीआई रोड स्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल चंद्रा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान का भोग लगाकर आरती संपन्न हुई। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में भक्तों को पूरी, सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बाबू राधेश्याम गुप्ता, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. ओजस्व गुप्ता, डॉ. निशी गुप्ता सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने भक्तों की सेवा में सहयोग करते हुए भंडारे को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







