SANGRAM GARH NEWS: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को जेपी मार्केट, संग्रामगढ़ चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं, स्थानीय बाजारवासियों तथा आसपास के गांवों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालु एवं आमजन सैकड़ों की संख्या में कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते रहे। आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक एवं श्रद्धामय वातावरण बना रहा। भंडारे के मुख्य यजमानों में ऋषिकेश अग्रहरि, बच्चा अग्रहरि, जयप्रकाश अग्रहरि, राजू पटेल, श्यामू सेन, सुखदेव पटेल, महेश कुमार अग्रहरि, मिश्रीलाल वैश्य, पन्नालाल गुप्ता, दिलीप कुमार कौशल, सिद्धार्थ गुप्ता एवं अंकुश अग्रहरि । टीनू मोदनवाल मोनू मोदनवाल सहित संग्रामगढ़ बाजार के व्यापारी बंधुओं का विशेष योगदान रहा। आयोजकों के अनुसार भंडारा प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन की व्यवस्था एवं सेवा कार्य में स्थानीय व्यापारियों और युवाओं ने सक्रिय सहयोग किया।







