JHANSI NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी बड़ागांव राजेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मो. हारून मय पुलिस बल के साथ दबिश देकर सात युवको को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त ग्राम दिगारा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक खाली स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से माल फड़ के रूप में 14,500 रुपये नकद तथा जामातलाशी से 3,150 रुपये बरामद किए गए। साथ ही ताश के पत्तों की तीन गड्डियां भी बरामद हुईं। गिरफ्तार अभियुक्तों में बृजेश गगोलिया, हरनारायण कुशवाहा, शहजाद, अनवर खान, पहलवान उर्फ बृजेन्द्र विश्वकर्मा, सतीश अहिरवार और साहिल खान शामिल हैं। इस संबंध में थाना बड़ागांव में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी ।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक मो. हारून , कांस्टेबल विक्रम नागा, विकास कुमार, गौतम गुर्जर, महिला कांस्टेबल पूनम यादव एवं संदीप कुमार शामिल रहें।







