JHANSI NEWS: पुरातन छात्र संगठन, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), झांसी की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अध्यक्ष डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय में आधुनिक एवं उपयोगी शिक्षण व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने हेतु संगीत कक्षाएं, एआई क्लासेज, कम्प्यूटर शिक्षा, विभिन्न भाषाओं की कक्षाएं एवं इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स प्रारंभ करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संस्था के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्मारिका प्रकाशन एवं विविध कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष सीए जयंत मणि जैन को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, झांसी शाखा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अंगवस्त्र, माला एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, संदीप द्विवेदी, अनिल श्रीवास्तव (एडवोकेट), जी.पी. निगम, सतीश लिखधारी, मानस अग्रवाल, राकेश पाठक, पवन नैय्यर, सुनील सोनी, पंकज मल्होत्रा, आशीष दुबे, विजय अग्रवाल, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, महेंद्र सेन, दीपक वार्ष्णेय सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।







