JHANSI NEWS: नगर के पुलिया नंबर 9 स्थित ललिता विवाह घर के ऊपर स्थापित के-2 फिटनेस क्लब का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रहीं, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिला।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रवि शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर जिलाध्यक्ष भाजपा एडवोकेट सुधीर सिंह एवं निर्मल कुशवाहा प्रेम नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने क्लब के डायरेक्टर कमलेश देवेंद्र कुशवाहा के साथ फीता काटकर जिम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है और युवाओं को नशे एवं गलत आदतों से दूर रहकर फिटनेस की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक फिटनेस क्लब युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथियों ने भी क्लब की स्थापना को क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल बताया और युवाओं से नियमित व्यायाम अपनाने का आह्वान किया। क्लब के डायरेक्टर कमलेश देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि के-2 फिटनेस क्लब को अत्याधुनिक मशीनों, प्रशिक्षित स्टाफ और स्वच्छ वातावरण के साथ तैयार किया गया है। यहां जिम, कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सहित विभिन्न प्रकार की फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि क्लब का उद्देश्य केवल शरीर को मजबूत बनाना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्लब परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित लोगों ने क्लब की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। कार्यक्रम में मोहन सिंह कुशवाहा, सौरभ, संकल्प उर्फ लकी, सागर, श्वेता, दीनदयाल कुशवाहा, गब्बर कुशवाहा,विष्णु, छोटू, हरिश्चंद्र, दीपक, बृजेंद्र, हरीश, श्रीमती जशौदा, सुमन, निर्मला, दिव्या, दीपाली, कशिश, सृष्टि , राकेश कुशवाहा बड़ागांव, गुरुजी सियाराम चतुर्वेदी, वरिष्ठ समाजसेवी सज्जन सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। के-2 फिटनेस क्लब के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं में फिटनेस के प्रति नई जागरूकता और उत्साह देखने को मिल रहा है।







