कुल प्राप्त 50 प्रार्थना पत्रों में से सिर्फ पुलिस से संबंधित 7 शिकायतों का ही हो सका निस्तारण
BHADOHI NEWS: जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिनव त्यागी ने थाना कोइरौना में रहकर में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान समस्त थानों पर प्राप्त कुल-50 प्रार्थना पत्रों (राजस्व विभाग से संबंधित 43- व पुलिस-7) पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग से संबंधित सभी 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस दौरान जिले के समस्त थानों पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया। उनका निस्तारण राजस्वकर्मियों के साथ उपस्थित रहकर किया गया। समस्त थानों से कुल-50 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 43 व पुलिस से संबंधित 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का ,गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने जनता के शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान थाने पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।







