Home उत्तर प्रदेश 7 कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी

7 कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी

निरीक्षण के दौरान किए गए 2 कीटनाशी नमूने संग्रहित
BHADOHI NEWS:  उत्तर प्रदेश शासन के आदेश एवं डीएम के निर्देश के अनुपालन में शनिवार को जनपद व्यापी आकस्मिक छापा अभियान चलाया गया। जिसके लिए कृषि विभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। गठित कमेटी में सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी व उपकृषि निदेशक को शामिल किया गया है।
इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी इरम के नेतृत्व में तहसील ज्ञानपुर में कीटनाशी विक्रेताओं के दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 7 बिक्री केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौर्या बीज कंपनी जंगीगंज, किसान फर्टिलाइजर एजेंसी जंगीगंज, साईं एग्रो सिड्स थानीपुर गोपीगंज, मौर्या बीज भंडार ज्ञानपुर, एग्रीजक्शन किसान सेवा केंद्र जंगीगंज आदि की जांच की गई। जिसमें 2 कीटनाशी नमूने ग्रहीत किए गए। मौर्या बीज कंपनी जंगीगंज का रेट बोर्ड व वितरण रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर विक्रेता को कारण बताओं पर नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कीटनाशी विक्रेताओं के प्रोपराइटर एवं प्रभारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में किसानों को उच्च गुणवत्ता पूर्ण कृषि रक्षा रसायान उपलब्ध कराया जाए। ऐसा न करने पर कीटनाशी अधिनियम 1968 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।