Home उत्तर प्रदेश छात्र संसद भारतीय लोकतन्त्र का है प्रथम सोपान: गणेश केसरवानी

छात्र संसद भारतीय लोकतन्त्र का है प्रथम सोपान: गणेश केसरवानी

ज्वाला देवी सिविल लाइन्स में छात्र सांसद,कन्या भारती के सांसदो ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
PRAYAGRAJ NEWS: ज्वाला देवी स.वि.म. इण्टर कालेज  सिविल लाइन्स के छात्र संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विद्यालय के विशाल सभागार में आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी थे जबकि , अध्यक्षता शेषधर द्विवेदी (प्रदेश निरीक्षक, काशी प्रान्त) थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।  विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ राकेश कुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय व सम्मान कराया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने प्रधानमंत्री सार्थक पाण्डेय तथा प्रधानमंत्री गीतांजली सिंह एवं छात्र सांसद एवं कन्या भारती के सांसदो को शपथ ग्रहण कराया। महापौर ने विद्यालय के नव निर्मित कार्यालय का लोकार्पण किया।  मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि छात्र संसद भारतीय लोकतन्त्र का प्रथम सोपान है इसलिए छात्रों में राजनैतिक मूल्य नागरिक कर्तव्य एवं मजबूत राज व्यवस्था के लिए छात्र संसद को कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भाव से विद्यालय के लिए कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि विद्यालय केवल छात्रों के ज्ञान के विकास करने वाला संस्थान नहीं होता अपितु यह एक सर्वांगीण विकास करने वाला संस्थान होता है, हमें अपने मूल्यों को कभी नहीं भूलना चाहियें ऐसी शिक्षा का कोई अर्थ नहीं होता जो मूल्यविहीन हो।
कार्यक्रम के अध्यक्ष शेषधर द्विवेदी ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय छात्र संसद एवं देश की संसद में अनेक समानताएं है यहां से सीखे हुए संस्कार एवं अनुशासन द्वारा देश की संसद व्यवस्था मजबूत की जा सकेगी तब राजनीति और राजनेता दोनों का सकारात्मक स्वरुप देश सेवा में दिखाई पड़ेगा । छात्र संसद के अध्यक्ष डाॅ राकेश सिंह जी बताया कि छात्र सांसद एवं कन्या भारती का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के आधार पर निष्पक्ष एवं गुप्त मतदान के आधार पर कुल 121 छात्र सांसद छात्र – छात्राओं का चयन किया गया जिसमेें से 30 सांसदो का चयन मंत्रिपरिषद के लिये किया गया है।  विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख दीपक यादव ने आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धु, अभिभावक गण कार्यक्रम में उपस्थित रहें।