PRAYAGRAJ NEWS: घूरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। शादी समारोह से खाना खाकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने रॉड, सरिया और कटवासा से बेरहमी से किया हमला । हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और आंख में गहरी चोटें आई हैं। घायल युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, घूरपुर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी दिलीप कुमार शनिवार रात अपने परिचित लाला पटेल के साथ मुरलीकोट बसवार स्थित युवराज गेस्ट हाउसमें आयोजित एक शादी समारोह से खाना खाकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे जब दोनों बाबूपुर टावर के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।पीड़ित के पिता छोटेलाल पटेल द्वारा घूरपुर थाने में दी गईतहरीर के अनुसार, उमाशंकर पुत्र जगन्नाथ, उसके बेटेअनुराग पटेल, आजाद पटेल और अनुज कुमार के अलावारितेश कुमार पुत्र लालता प्रसाद तथा तीन अज्ञात लोगों नेमिलकर दिलीप कुमार पर हमला कर दिया।आरोप है कि उमाशंकर के उकसाने पर सभी आरोपीगाली-गलौज करते हुए रॉड, सरिया और कटवासा से दिलीप को मारने पीटने लगे। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर और आंख में गंभीर चोट लगने से मौके पर हीगिर पड़े और बेहोश हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। घूरपुर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार परउमाशंकर पुत्र जगन्नाथ, अनुराग पटेल, आजाद पटेल, अनुज कुमार, रितेश कुमार और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच कीजा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से हुआ प्रतीत हो रहा है। आरोपओ की धर पकड़ के लिए एक टीम गठित कर दी गई है जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।





