KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती घर से नकदी व जेवर लेकर तीन दिन पहले मंगेतर संग रफूचक्कर हो गई, युवती की मां की शिकायत पर सैनी पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 13 जुलाई को वह अपने खेतों में धान की लहन लगाने गई थी, घर में उसकी दोनों बेटियां थी । पीड़िता के मुताबिक उसकी बड़ी बेटी की शादी 2027 में होनी थी, बावजूद इसके बेटी का मंगेतर 20 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया, घर से जाते समय बेटी 48 हजार रुपए नकदी व जेवर भी साथ ले गई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सैनी पुलिस ने फतेहपुर जनपद के थाना किशुनपुर अंतर्गत एकडला निवासी विशाल सोनकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







