KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के सामने बंधी दो भैंस पार कर दिया, पशुपालकों ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी जिसके बाद केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी कालीदीन पुत्र जगरूप ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात उसकी व उसके भाई कुल्लु की भैंस मकान के सामने बंधी थी, पीड़ित का आरोप है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने दोनों भैंस पार कर दिया काफी खोजबीन के बाद भी भैंस का पता नहीं चला। पशुपालकों की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





