फोटो-केंद्रीय विद्यालय की संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलते प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश
PRAYAGRAJ NEWS: केवी एएफएस गोरखपुर और केवी न्यू कैंट द्वितीय पाली ने केंद्रीय विद्यालय की संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में जगह बना ली। अंडर-14 आयु वर्ग में केवी ओल्ड कैंट और केवी बीएचयू की टीम फाइनल में पहुंची। अंडर-17 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में केवी बमरौली ने 10 ओवर में चार विकेट पर 51 रन (आदित्य यादव 16, अश्विन विशाल, किशन एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में एएफएस गोरखपुर ने 9.1 ओवर में 8 विकेट पर 55 रन (नैतिक सिंह 16, आयुष्मान पांडेय 12 नाबाद, पवन पांडेय 3/12, तरुण, आदित्य व रित्विक एक-एक विकेट) बना लिए। दूसरे सेमीफाइनल में केवी न्यू कैंट प्रथम पाली ने 8 ओवर में तीन विकेट पर 90 रन (अध्ययन कुशवाहा 36, अभिराज सिंह यादव 19, सुशांत यादव 16, आतिफ अफरोज खान व दीपक पटेल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में केवी न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 7.5 ओवर में बिना विकेट खोए 91 रन (हर्षित 54 नाबाद, अभिनव यादव 30 नाबाद) बना लिए। अंडर-14 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में केवी ओल्ड कैंट ने आठ ओवर में दो विकेट पर 73 रन (प्रथम कुमार सिंह 19, अंकित 18 नाबाद, बालकिशन यादव 17, अंश मिश्रा 2/09) बनाए। जवाब में केवी न्यू कैंट प्रथम पाली की टीम आठ ओवर में चार विकेट पर 68 रन (दिव्यांश कुशवाहा 40, प्रखर 2/17, वैभव 1/07) ही बना सकी। दूसरे सेमीफाइनल में न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 8 ओवर में 4 विकेट पर 49 रन (श्रेष्ठ त्रिपाठी 23, अनुराग पांडेय 11, श्रेयांश 1/08) बनाये। जवाब में केवी बीएचयू ने 6.1 ओवर में एक विकेट पर 50 रन (श्रेयांश 26 नाबाद, आयुष यादव 11 नाबाद) बना लिये।
इससे पूर्व केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक राम प्रकाश वर्मा एवं चयन समिति के अध्यक्ष अनुज त्यागी मौजूद रहे।







