Home उत्तर प्रदेश खेवधा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

खेवधा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

SONBADHR NEWS: जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना बीती रात उस समय घटित हुई जब तकरीबन 11 बजे बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक चढ़ाई पर अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर जाने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रक के नीचे ही आ गया। मृतक चालक की पहचान 33 वर्षीय ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, निवासी कोरांव, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल हादसे की ख़बर जुगैल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकालवाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर मौजूद ट्रक ने बताया कि चढ़ाई पर वाहन के पीछे जाने के कारण नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक खाई में पलट गया, जिससे चालक उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। खेवधा मोड़ पर हुआ यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र की सड़कों और बिना मानक के ढलानों पर बनी रोड की स्थिति पर ध्यान आकर्षित करता है।