Home आस्था सनातन धर्म को मजबूत करने पर देगे जोर

सनातन धर्म को मजबूत करने पर देगे जोर

जगदगुरू स्वामी शाडिल्य महराज से आचार्य धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री ने लिया आशीर्वाद
PRAYAGRAJ NEWS: श्रृंगवेरपुर धाम के जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज से बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने राष्ट्रीय हनुमंत कथा स्थल अरैल में आज आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों लोगों ने एक – दूसरे को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। दोनों लोगों ने सनातन धर्म के प्रचार – प्रसार और अधिक से अधिक लोगों को जोडने पर जोर दिया। इस दौरान बच्चों और युवाओं को सनातन धर्म से जोडकर  उसकी मजबूती पर जोर दिया गया। दोनों संतों ने एक – दूसरे के आश्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। जगदगुरू स्वामी शाडिल्य महराज ने आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से श्रृंगवेरपुर धाम में आने के लिए आमंत्रित किया। बागेश्वर धाम के स्वामी धीरेन्द्र शास्त्री ने अपनी लिखित पुस्तक साधु जी सीताराम भेट किया।