KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव में खेत में चर रही बकरी को हांकने पर विपक्षी पीड़ित के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव निवासी मनीष कुमार मिश्रा पुत्र सूर्य नारायण ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार की शाम चार बजे के करीब उसके खेत में कुछ बकरिया चर रही थी यह देख इस वह बकरियों को हांकने लगा, मनीष का आरोप है कि जिसके बाद विपक्षी उसको गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने गोदल , कल्लू व मनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







