Home आस्था खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन, सनशाइन क्लब ने भेंट...

खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन, सनशाइन क्लब ने भेंट किया कूलर व टिन बॉक्स

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि श्रीमती श्रद्धा यादव (अध्यक्ष, खाटू श्याम मंदिर कमेटी) के आतिथ्य में करगुवां स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर भक्ति रस का आनंद लिया। भजन संध्या के दौरान सनशाइन परिवार की ओर से ममता अग्रवाल, वंदना भटनागर एवं इन्द्रा अग्रवाल ने श्री खाटू श्याम के मनमोहक भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे और पूरे मंदिर परिसर में जयकारों की गूंज सुनाई दी। सेवा कार्य के अंतर्गत सनशाइन परिवार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में एक कूलर तथा मंदिर की सामग्री सुरक्षित रखने हेतु एक टिन बॉक्स श्री खाटू श्याम जी के चरणों में समर्पित किया गया। भजन संध्या के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन आंचल-अमित जैन ने किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक स्वरूप सिंह यादव, उपाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव, संजय यादव सहित कमेटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सनशाइन परिवार की ओर से अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, इन्द्रा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मधुलता अग्रवाल, भारती गुप्ता, कुसुम सिंघल, शालिनी गुप्ता, प्रदीप एवं सीमा अग्रवाल, सुष्मिता अग्रवाल, वंदना भटनागर, प्रतिभा नौगरिया, अंजली निगम, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), श्याममुरारी अग्रवाल, नीरज भटनागर, रामकुमार अग्रवाल, अशोक सिंघल, डॉ. एल.सी. अग्रवाल, अरविंद लोहिया, सुरेंद्र नौगरिया, त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, आनंद अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, अजय निगम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सनशाइन क्लब के सचिव विलास गुप्ता ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।