Home उत्तर प्रदेश संविधान की मजबूती में ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है सुरक्षित:मोना

संविधान की मजबूती में ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है सुरक्षित:मोना

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में समारोहपूर्वक किया ध्वजारोहण

2 संग्रामगढ़ इण्टर कालेज में ध्वजारोहण कार्यक्रम में विधायक आराधना मिश्रा मोना
3 स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोलती विधायक आराधना मिश्रा मोना

PRATAPGARH NEWS: स्थित इन्द्राणी इण्टर मीडिएट कालेज में स्वाधीनता दिवस समारोह में पहुंची कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया। विद्यालय की छात्रा साक्षी पाण्डेय, प्राची, पायल, निधि, कोमल आदि ने देशगीत तथा मां सरस्वती की वंदना, कजरी गीत एवं नृत्य आदि के मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हमें संविधान को ताकतवर बनाए रखना होगा। उन्होने कहा कि देश का संविधान सभी को समता का अवसर उपलब्ध कराता है। विधायक मोना ने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब का उदघाटन किया। वही उन्होने प्रयोगशाला के लिए एक लाख रूपये का चेक भी सौंपा। विशिष्ट अतिथि विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन डॉ0 नन्हें लाल यादव ने किया। विधायक मोना ने इसके अलावा सरयू इन्द्रा पीजी कालेज, पं. सरयू प्रसाद तिवारी कालेज ऑफ लॉ, निर्मला शर्मा जूनियर हाईस्कूल के साथ स्थानीय अन्य विभिन्न संस्थानों में भी स्वाधीनता दिवस पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य हरिकेश प्रताप मिश्र, विमला मिश्रा, डॉ0 प्रवीन सागर शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, शिवम श्रीवास्तव, भुवनेश्वर शुक्ला, गणेश शंकर त्रिपाठी, विजय गुप्ता, ओमप्रकाश धुरिया, जगदीश नारायण मिश्र। सोनू तिवारी रेशम लाल जायसवाल बबलू पटेल मुन्ना मौर्य। प्रदीप सिंह आदि रहे।