Home उत्तर प्रदेश भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर किया ध्यजारोहण

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर किया ध्यजारोहण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  देश में आज़ादी के 80 वां स्वतंत्रता दिवस  पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने पं• दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर पार्टी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं सहित भव्य ध्यजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। ध्वजारोहण भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज व मनोज जायसवाल ने किया। मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि देश की आज़ादी में अपने प्राणों की बलिदान देने वाले सभी देश भक्तों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई लड़कर हमें स्वतंत्रता दिलाई जिस कारण हम आज स्वतंत्र भारत में देश की शान तिरंगा फहरा रहे हैं। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि भारत की प्रभुता अखंडता को समाप्त करने के उद्देश्य से कई बार विदेशी आक्रांताओं द्वारा देश को गुलाम बनाया गया और हर दौर में देश के हर वर्ग द्वारा चाहे वो युवा हो,बुजुर्ग हो,महिलाएं हो,बच्चे हों,सभी एक जुट हो देश की शान तिरंगे की मान बनाई रखी उसी का परिणाम है कि 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली और आज देश अपने संविधान पर चल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कार्यक्रम में आए सभी का अभिवादन करते हुए सभी को स्वल्पाहार दिया गया।  इस मौके पर विद्याधर तिवारी, आंशुकांत चुनाहे,जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी मामा ,गौरव उमर, प्रीतम केसरवानी,विनोद पाण्डेय,बाबू राम गुप्ता, नगर पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष नीतिन विश्वकर्मा,सभासद संदीप तिवारी, शंकर बिंद, विवेक सिंह राजपूत आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।