Home उत्तर प्रदेश कैडर बैठक में 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर, बूथ गठन अभियान...

कैडर बैठक में 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर, बूथ गठन अभियान तेज करने का आह्वान

PRAYAGRAJ NEWS: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से करछना तहसील के कौंधियारा स्थित ग्रामसभा बरसवल में सेक्टर बूथ गठन को लेकर कैडर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में अभी से जुटने तथा ष्बूथ जीतो, चुनाव जीतोष् अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए आईपी रामबृज ने कहा कि सत्ता परिवर्तन से ही व्यवस्था परिवर्तन संभव है। उन्होंने दावा किया कि यदि प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बैकलॉग पदों की भर्ती, पुरानी पेंशन, मुफ्त बिजली, पुलिस सुधार, महिलाओं की सुरक्षा और प्रतियोगी छात्रों के लिए सुविधाओं सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। बैठक में बूथ संख्या 385 का अध्यक्ष कृष्ण कुमार तथा बूथ संख्या 386 का अध्यक्ष विकास पासी भारतीय को बनाया गया। इस अवसर पर रामप्यारे, छोटकऊ, ज्ञान चंद्र, भगत, छोटेलाल, मनोज कुमार, पिंकी, पार्वती, संगीता, आशा देवी, कुन्ती देवी, मालती देवी, चंद्रकली, ननकी, शोभावती, सीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।