Home उत्तर प्रदेश किशोरी फरार, युवक के विरुद्ध केस दर्ज

किशोरी फरार, युवक के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी एक युवक के साथ फरार हो गई, परिजनों ने खोजबीन के बाद युवक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी को गांव का ही एक युवक 15 जून की सुबह नौ बजे के करीब घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया है, पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने परसरा निवासी सूरज के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।