Home उत्तर प्रदेश भाई के साथ मारपीट कर चोटिल करने के आरोप में दो भाई...

भाई के साथ मारपीट कर चोटिल करने के आरोप में दो भाई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके पति को छः दिन पहले जेठ व देवर मिलकर मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों भाईयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी सीमा देवी पत्नी भोंदल ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 12 जून की शाम आठ बजे के करीब उसके पति को जेठ व देवर गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे, इलाज के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़िता की शिकायत पर पईसा पुलिस ने जेठ राजेश व देवर चंद्रराम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।