PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी के श्संगठन सृजन अभियानश् के तहत प्रयागराज (गंगापार) की सोरांव विधानसभा में राष्ट्रीय प्रभारी एवं पर्यवेक्षक का सघन दौरा जारी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नए जिलाध्यक्षों के चुनाव को लेकर जमीन स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और उनके सुझाव व आवेदन आमंत्रित करना है दौरे के दौरान प्रभारी संगठन सृजन अभियान पर्यवेक्षक जरिता लैतफलांग ने प्रत्येक विधानसभा में जाकर बूथ अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और जमीनी स्तर के नेताओं से सीधे संवाद कर रही हैं। संगठन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वह बंद कमरे में एक-एक कार्यकर्ता से अकेले में मिल रही हैं। उनके सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनकर खुद नोट भी कर रही हैं।नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होते ही गंगापार क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता अपने आवेदन सौंपने और संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार साझा करने पहुंच रहे हैं।इस पूरे अभियान में गंगापार के वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद पूरी तरह से राष्ट्रीय प्रभारी (पर्यवेक्षक) की मदद में जुटे हुए हैं। वह स्थानीय स्तर पर सभी व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं और कार्यकर्ताओं को आगे आकर अपने निष्पक्ष सुझाव व आवेदन देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अभियान से गंगापार में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर एक नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद एवं अध्यक्षता पीसीसी आब्जर्वर उज्जवल शुक्ला ने किया।इस अवसर विधानसभा प्रभारी निशा सिंह,समशुल कमर,महिला जिलाध्यक्ष खुशनवेदा फारुकी,मंजू मौर्या,ब्लाक अध्यक्ष मो.शमीम,मो.फारुक,रितेश पासी,पंचू पासी,डा.अमर सिंह पटेल,संगीता पटेल,चन्द्रबली चैधरी,अमृतलाल मौर्या,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, अंसार अली सोनू,आदि लोग उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रभारी एवं पर्यवेक्षक का सघन दौरा जारीप्रातःकाल एक्सप्रेस







