BHADHAOI NEWS: काशी नरेश विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली एवं राखी रचना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय श्तिरंगाश् था, जो राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक था।प्रतियोगिता में छात्राओं ने केसरिया, श्वेत और हरे रंगों का प्रयोग कर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। कुछ रंगोलियों में भारत की विविधता को दर्शाया गया, तो कुछ में ज्ञान रूपी हंस को देश की उन्नति का आधार बताया गया। इसरो की क्षमताओं को प्रदर्शित करती मिसाइल की रंगोली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।राखी रचना में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने तिरंगे के तीन रंगों के धागों, ऊन, कागज, फूल, मिट्टी, अनाज, नग, मोती और मोर पंख जैसी विभिन्न सामग्रियों का उपयोग कर राखियां बनाईं।प्रिया मिश्रा की क्रोशिया से बनी राखी, ज्योति मिश्र की अनाज की राखी, रिशु शुक्ला की फूल की राखी, महक की मिट्टी की राखी और साक्षी की मलाई डोरी की राखी विशेष रूप से सराही गईं। आकांक्षा, काजल, ज्योति, गुंजा और सपना द्वारा बनाई गई नग-मोती वाली फैंसी राखियां भी मनमोहक थीं। इस अवसर पर छात्राओं और निर्णायक मंडल ने तिरंगे के महत्व और उससे जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा कीं। प्रतियोगिता की निर्णायक प्रोफेसर रश्मि सिंह और डॉक्टर गीता यादव थीं। कार्यक्रम को डॉक्टर ईरा त्रिपाठी, डॉक्टर मधु और डॉक्टर जान्हवी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
Home उत्तर प्रदेश काशी नरेश विश्वविद्यालय में रंगोली-राखी प्रतियोगितारूस्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा थीम, छात्राओं ने...







