यमुनापार में जगह-जगह भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदेमातरम् के नारों से गूंज
देशभक्ति के रंग में रंगा नारीबारी, बाजारों से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
PRAYAGRAJ NEWS: भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के नारीबारी मंडल में मंडल अध्यक्ष आशीष पाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी संतरा देवी विंद, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आम नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। डीजे पर बज रहे राष्ट्रभक्ति गीतों के बीच हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने पूरे नारीबारी नगर के बाजारों में भारत माता की जय और वंदेमातरम् के जयघोष के साथ यात्रा निकाली। समापन अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और देशभक्ति की भावना को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। मंडल प्रभारी संतरा देवी विंद ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। हर घर में तिरंगा फहराकर हम राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान प्रकट करें। बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि तिरंगा देश की गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की एकता का प्रतीक है। राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ना ही सच्ची देशभक्ति है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करता है। तिरंगा यात्रा का संदेश हर नागरिक तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मंडल अध्यक्ष आशीष पाल ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने किया। और बताया कि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने निर्देश पर यमुनापार के सभी 20 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष सिंह पटेल, धर्मराज पाल, सुधाकर सिंह, द्विजेश पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्र, सूर्यकांत शुक्ला, अशोक मिश्र, दिवाकर त्रिपाठी, दीपक केसरवानी, विकास चन्द्र शुक्ला, नीरज केसरवानी, वीरेंद्र शुक्ला, अक्षय विश्वकर्मा, बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।







