Home उत्तर प्रदेश कर्णवीर का अर्धशतक, राघव का हरफनमौला खेल

कर्णवीर का अर्धशतक, राघव का हरफनमौला खेल

फोटो-कर्णवीर सिंह एवं राघव शुक्ला

एसजेसी इंटर हाउस क्रिकेट : रेड और गोल्ड हाउस ने जीते मैच
PRAYAGRAJ NEWS: सेंट जोसेफ कालेज की इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रेड हाउस ने गोल्ड हाउस को 90 रन और जूनियर वर्ग में गोल्ड हाउस ने रेड हाउस को सात विकेट से पराजित किया। रेड हाउस के कर्णवीर सिंह (62 रन, 42 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) और राघव शुक्ला (45 रन एवं चार विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सेंट जोसेफ कालेज मैदान पर शनिवार को खेले गये सीनियर वर्ग के मैच में रेड हाउस ने 15 ओवर में  चार विकेट पर 143 रन कर्णवीर सिंह 62, राघव शुक्ला 45, यथार्थ श्रीवास्तव 2/19, हमजा हसन, व राघव श्रीनेत्र एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में गोल्ड हाउस की टीम 7.2 ओवर में 53 रन (राघव श्रीनेत्र 13 नाबाद, राघव शुक्ला 4/10, देवांश त्रिपाठी 3/02, राजवीर शर्मा 3/13) पर सिमट गई। जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने 9 ओवर में 48 रन बनाये। जवाब में गोल्ड हाउस ने 4.3 ओवर में तीन विकेट पर 50 रन बना लिए।