PRAYAGRAJ NEWS: शहर के सुप्रसिद्ध पार्क कम्पनीबाग़ जिसे चन्द्र शेखर आजाद पार्क के नाम से भी जाना जाता है। इस बीच गार्डन में लगातार छेड़खानी की घटनाएं देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार उचक्कों ने महिलाओं के साथ जबरजस्ती करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार महिला अपने पुरुष मित्र के साथ गार्डन घूमने आई थी पार्क में अमरूद की बगिया के पास अपने पुरुष मित्र के साथ जाकर बैठ गई थी। अचानक तीन चार मनचले वहां पहुंचे और महिला के छेड़छाड़ करने लगे और जबरजस्ती करने की कोशिश की,महिला ने चिल्लाया किसी तरह अपनी जान बचा कर वहा से भागी बगिया से गुजर रहे छात्रों ने महिला को उच्चकों से बचाया यह घटना गेट नंबर 4 की 12 मई रात्रि 8:50 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि इसकी सूचना महिला ने लिखितरूप गार्डन में स्थित चौकी में जाकर चौकी प्रभारी को लिखित तहरीर दे दी है। हालांकि इसपर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दर्मीनयान 15 मई को गेट नंबर 2 और 17 मई को गेट नक्षत्र वाटिका पार्क पास भी घटना घटी बताई जा रही हैं। महिला गाजीपुर की रहने वाली है वह अपने मित्रों के साथ गार्डन में घूमने आई थी। बड़ा सवाल यह है गार्डन के अंदर स्थित पुलिस चौकी है पुलिस बल होने के बावजूद और सुरक्षा में तैनात चारों ओर गार्ड होने पर भी इस तरह के घटनाएं को अंकुश नहीं लगा प रही है और नहीं मनचलों पर कोई लगाम लगाया जा रहा है यह एक बड़ा सवाल है।







