Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में 6 स्थानों पर उच्च पुल...

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में 6 स्थानों पर उच्च पुल बनाने के लिए सीएम योगी को लिखा पत्र

MIRZAPUR NEWS: सुनील कुमार गुप्ता केंद्रीय राज्यमंत्री एवं  की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर संसदीय क्षेत्र में नदियों और नालों पर 6 स्थानों पर उच्च पुल बनाए जाने की मांग की है। सांसद अनुप्रिया पटेल ने भेजे गए पत्र के माध्यम से बताया कि बरसात और बाढ़ के समय इन स्थानों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। इससे आमजन के साथ ही किसानों को खेती-किसानी में भी भारी परेशानी होती है। जनहित को देखते हुए यहां उच्च पुलों का निर्माण बेहद जरूरी है। जिन 6 स्थानों पर पुल निर्माण की मांग की है, उनमें केंहजुआ नाला पर टकिया घाट ग्राम गुरगी, अड़वा नदी पर पुराने थाने के सामने ग्राम हलिया, घघवा नाला पर टिटिहिरिया घाट पावर हाउस के पास ग्राम देवरी, सिकरार नाला पर बरंधा-कोटा मार्ग महाराजगंज गांव के पास, बहुलवा नाला पर ग्राम पिडरिया मध्य प्रदेश सीमा के पास और लोनमटिया नाला पर भटवारी-गुरगी मार्ग ग्राम बढ़ौही शामिल हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इन स्थानों पर उच्च पुल बनने से बाढ़ के दौरान भी आवागमन बाधित नहीं होगा और ग्रामीणों-किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।