Home उत्तर प्रदेश खेत गए वृद्ध को जहरीले जंतु ने काटा

खेत गए वृद्ध को जहरीले जंतु ने काटा

RAIBARELI NEWS: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित ग्राम चरपुरा रसूलपुर, जिला रायबरेली निवासी राहुल पांडे (40) पुत्र राम कृपाल पांडे की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि राहुल पांडे अपने खेत में मिट्टी समतल करने गए थे, तभी अचानक किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बेहोशी की अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मनोरमा पांडे तथा पुत्र आदित्य (16) और उज्ज्वल (12) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।