पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, आवेदकों को दिलाया न्याय का भरोसा
समयबद्ध निस्तारण को संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित
KUSHINAGAR NEWS: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी केशव कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराने के भी आदेश दिए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सके।







