Home उत्तर प्रदेश एक परिवार के पांच भाइयों ने रचा इतिहास, सभी ने पास की...

एक परिवार के पांच भाइयों ने रचा इतिहास, सभी ने पास की यूपीटेट

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  जनपद के एक परिवार के पांच भाइयों ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटेट) के उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा एक साथ उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पांचों भाइयों ने ईडब्ल्यूएस वर्ग में सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम के अनुसार रोहित पांडेय ने 120.99 अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक हासिल किए। जितेंद्र पांडेय को 113.89, महेंद्र पांडेय को 106.69, संदीप पांडेय को 97.94 और राजेश पांडेय को 92.43 अंक मिले। एक ही परिवार के पांच भाइयों की एक साथ सफलता से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर सभी भाइयों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पांचों भाइयों की इस उपलब्धि को क्षेत्र में मेहनत, लगन और एकजुटता की मिसाल माना जा रहा है। उनकी सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।