MIRZAPUR/VARANASI NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (RGSC, BHU) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के विकास के उद्देश्य से 29 अगस्त 2026 को 8,000 पौधों के वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस जनसहभागिता आधारित पौधरोपण अभियान का संयुक्त आयोजन डॉ. सौरभ करुणामय, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय तथा मिर्जापुर जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार (IAS), श्री विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिला वन विभाग, खनन विभाग के अधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. बी.एम.एन. कुमार तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय, BHU के अधिष्ठाता डॉ. अमित राज गुप्ता कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। इस वृहद पौधरोपण अभियान का उद्देश्य परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।







