Home उत्तर प्रदेश एएस हनुमानगंज क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

एएस हनुमानगंज क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

फोटो-अबुजर अंसारी एवं अनुभव गुप्ता

अबुजर की अचूक गेंदबाजी, अनुभव का अर्धशतक

PRAYAGRAJ NEWS: एएस हनुमानगंज क्लब ने लूकरगंज क्लब को 207 रन से हराकर छठवीं केएस स्पोर्ट्स कलर ड्रेस अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत में अबुजर अंसारी की अचूक गेंदबाजी (5.1-3-05-7) और अनुभव गुप्ता (75 रन, 55 गेंद, 9 चौके) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चक हरिहरगंज झूसी मैदान पर मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में एएस हनुमानगंज क्लब ने 30 ओवर में 235 रन (अनुभव गुप्ता 75, शिवांश जायसवाल 63, कार्तिकेय राय 28, ईशान 4/42, शिवम यादव 3/45) बनाए। जवाब में लूकरगंज क्लब की पूरी टीम 11.5 ओवर में 28 रन पर सिमट गई। कोई बल्लेबाज तो अंक में नहीं पहुंचा। अबुजर अंसारी ने 05 रन देकर सात विकेट लिए। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन टैगोर पब्लिक स्कूल के कीड़ाअध्यापक विजय राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। आयोजन सचिव विपिन यादव में उनका स्वागत एवं सचिन प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।