SAHARANPUR /CHILKANA NEWS: सरदार पटेल इंटर कालेज पटनी की छात्रा शहजादी निगत का उत्तरप्रदेश पुलिस सव इंस्पेक्टर 2025 मे सलेक्शन होने से छेत्र मे ख़ुशी का माहौल है। स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार रावल ने छात्रा को घर जाकर बधाई दी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनोद कुमार रावल ने बताया की चिलकाना छेत्र के पटनी गांव निवासी डॉक्टर रिजवान की बेटी निगत पढ़ाई के समय से ही खेलकूद,के साथ साथ प्रतियोगिताओ मे भी विशेष रूचि लेती थी उसका सपना शुरू से ही देश और समाज की सेवा करने का था, उन्हें ख़ुशी है की शहजादी निगत ने अपनी मेहनत से परिवार और समाज का मान बढ़ाया। वहीं शहजादी निगत ने बताया की उनके दादा डॉक्टर सुलेमान का सपना था की वो पुलिस फ़ोर्स मे भर्ती होकर समाज के लिए कार्य करें उन्होंने आज अपने परिवार के सपने को साकार किया है, उसका प्रयास यही रहेगा की वो भविष्य मे भी आगे बढे और अपने समाज का परिवार का नाम रोशन कर सके। इस दौरान सरदार पटेल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रमोद रावल, इम्तियाज अली, आसिफ इक़बाल, परशुराम, संजय रावल, सनी पाल, कुर्बान प्रधान,तेजपाल प्रधान आदि ने घर पहुंच कर उत्तरप्रदेश पुलिस मे सव इंस्पेक्टर बनने पर शहजादी निगत को शुभकामनायें दी।







