PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को स्व-गणना अभियान के तहत मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह, न्यायमूर्ति एम.सी. त्रिपाठी एवं न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने स्व-गणना की। इस दौरान सभी को स्व-गणना करने के लिए प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम में निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, जिलाधिकारी प्रयागराज, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना पोर्टल पर जाकर स्व-गणना करें तथा प्राप्त ैम्प्क् को सुरक्षित रखें और प्रगणक के आने पर साझा करें।







