Home उत्तर प्रदेश आरोपी चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

आरोपी चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: दुर्घटना में वृद्धा की मौत को लेकर लीलापुर पुलिस ने अज्ञात ईरिक्शा चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गहिरी निवासी मुकेश वर्मा पुत्र विनोद ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चौबीस जुलाई को वह बाइक से अपनी मां कमला देवी को लेकर रानीगंज अजगरा बाजार से लीलापुर आ रहा था। पेट्रोल पम्प के पास सगरा की तरफ से आ रहे ईरिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे पीड़ित की मां को गंभीर चोटें आ गयी। लालगंज ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ईरिक्शा चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।