Home उत्तर प्रदेश दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: रंजिशन पीड़ित के साथ मारपीट की घटना को लेकर लीलापुर पुलिस ने दो आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पूरे वीरबल ढ़कवा निवासी मो0 सुबहान पुत्र मो0 नसीम खान ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि छब्बीस जुलाई को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बकरी चराने गया था। वहां पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मो0 अपसर व मो0 आबूल पुत्रगण मो0 शब्बीर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे चुटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तब आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शब्बीर समेत दो के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है।