PRATAPGARH NEWS: पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पीड़िता के साथ मारपीट को लेकर लीलापुर पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गहिरी निवासी विनोद वर्मा के पुत्र मुकेश ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती चौबीस जुलाई को रात आठ बजे उसकी पत्नी जानवी देवी पानी भरने नल पर गयी थी। वहां पड़ोसी रीता से कहासुनी होने लगी। इस बीच गांव के ओमप्रकाश पुत्र शंभूनाथ तथा अवधेश वर्मा पुत्र लाल बहादुर व खुशबू पुत्री अवधेश तथा अनिल पुत्र राज बहादुर पहुंचे और उसकी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले मे उसकी पत्नी बेहोश हो गयी। आरोपियो ने गालीगलौज के साथ जानलेवा धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज किया है।





